
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी (NA) में 2025 के दूसरे सेशन में एडमिशन के होने वाले रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट को बढ़ा दिया है। UPSC NDA & NA II 2025 के लिए अब सभी कैंडिडेट्स 20 जून 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। तकनीकी वजहों के चलते कई कैंडिडेट्स 17 जून 2025 तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे। जो कैंडिडेट्स अभी तक अप्लाई नहीं कर पाए हैं, उनके पास अब एक और मौका है कि वे upsconline.nic.in पर विजिट कर अपना फॉर्म भर सकते हैं।
एप्लिकेशन प्रोसेस 4 स्टेज में होगी।
बता दें कि UPSC ने NDA & NA II 2025 रजिस्ट्रेशन के लिए अपना नया पोर्टल लॉन्च किया है। जिसमें सभी कैंडिडेट्स को नए सिरे से डाक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। नए पोर्टल में One Time Registration यानी OTR अब वैलिड नहीं होगा।
1. First of all, you have to create an account.
2. Universal Registration
3. Common Application Form
4. Applying for Various Exams
एप्लिकेशन फॉर्म से संबंधित जरूरी जानकारी
NDA ने इस बार टोटल 406 सीटों के लिए परीक्षा का आयोजन करने जा रही है।
Fee: SC/ST/Female/JCOs/NCOs/ORs के लिए कोई फीस का प्रावधान नहीं है। जबकि Gen/OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए ₹100 निर्धारित किए गए हैं।
Eligiblity Criteria: सभी मेल/फीमेल कैंडिडेट्स की उम्र 16.5 से 19.5 वर्ष तक होना अनिवार्य है।
Qulification: वहीं क्वालिफिकेशन की बात करें तो कैंडिडेट्स का क्लास 12th पास या अपियरिंग होना अनिवार्य है। क्लास 11th में अपियरिंग कैंडिडेट्स UPSC NDA & NA II 2025 रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते।
Exam Date: 14 सितंबर 2025 को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
Selection Process: NDA & NA में एडमिशन के लिए UPSC व इंडियन आर्मी साल में दो परीक्षा करवाती है। लिखित परीक्षा UPSC द्वारा आयोजित होती है वहीं लिखित परीक्षा में पास हुए कैंडिडेट्स का 5 दिन का SSB इंटरव्यू होता है। रिकमेंड कैंडिडेट्स का मेडिकल टेस्ट होने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाती है।
Number of Seats in NDA and Naval Academy
National Defence Academy: | Army | 208(Including 10 Female Candidates) |
| Navy | 42(Including 06 Female Candidates) | |
| Air Force | (i) Flying – 92(Including 02 Female Candidates) Ground Duties – Tech 18(Including 02 Female Candidates) Ground Duties- (Non-Tech) 10(Including 02 Female Candidates) | |
| Naval Academy (10+2 Cadet Entry Scheme) | 36 (Including 05 Female Candidates) | |
| Total Seats: 406 | ||
UPSC NDA & NA 2025 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस।
रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस नीचे दिए गए स्टेप्स से आप समझ सकते हैं।
Step 1: UPSC NDA & NA II 2025 रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आपको UPSC के नए पोर्टल पर अकॉउंट बनाना होगा।
Step 2: रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर और ईमेल आईडी पर OTP के माध्यम से वेरिफिकेशन करना होगा।
Step 3: इसके बाद कॉमन एप्लिकेशन फॉर्म भरें।
Step 4: NDA & NA II 2025 को सिलेक्ट कर फाइनल फॉर्म सबमिट करें।
Step 5: सभी महिला कैंडिडेट्स, SC/ST और PwD कैंडिडेट्स के लिए अलावा सभी कैंडिडेट्स को पेंमेंट ऑनलाइन ही करनी होगी। पेमेंट के लिए नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड और UPI ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Step 6: फीस भरने के साथ एप्लिकेशन फॉर्म की Pdf को डाउनलोड कर प्रिंट आउट जरूर लें।