JoSAA Counseling 2025 में टॉप रैंकर्स की पहली पसंद बन रही है ये ब्रांच।

JEE (Adv.) 2025 का रिजल्ट आने के बाद जॉइंट सीट एलोकेशन ऑथोरिटी (JoSAA) 2025 की काउंसलिंग चल रही है। देशभर के IIT-NIT, IIIT, GFITs मिलकर 127 कॉलेजों की 62,853 सीटों के लिए JoSAA की काउंसलिंग चल रही है। इसमें 23 IITs की 18,160 सीटें, 32 NITs की 24,525 सीटें, 26 IIITs की 9,940 सीटें एवं 47 GFTIs की 10,228 सीटें शामिल हैं। 

18 जून को पहले राउंड के लिए रिपोर्टिंग की लास्ट डेट।

JoSAA 2025 की पहले राउंड की काउंसलिंग 14 जून 2025 से शुरू हो चुकी है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स को पहले राउंड के सीट एलोकेशन में कोई भी कॉलेज अलॉट हुआ है उन्हें 18 जून की शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी। ऑनलाइन रिपोर्टिंग में JoSAA द्वारा स्टूडेंट्स को अपलोड किए गए डाक्यूमेंट्स में त्रुटि होने पर स्टूडेंट्स को ऑनलाइन माध्यम से इन्फॉर्म किया का रहा है। सभी स्टूडेंट्स 19 जून की शाम 5:00 बजे तक JoSAA द्वारा प्राप्त क्वेरी के जवाब देकर अलॉट हुई सीट को कन्फर्म करनी होगी। 

IIT बॉम्बे बन रहा है पहली पसंद। 

JoSAA 2025 के पहले राउंड की काउंसलिंग में सीट एलोकेशन के बाद जारी किए गए डेटा के अनुसार इस साल भी स्टूडेंट्स में कंप्यूटर साइंस, AI, डेटा साइंस और MNC ब्रांच का ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है। JEE Adv 2025 के टॉपर्स की पहली चॉइस टॉप IITs की कंप्यूटर साइंस ब्रांच रही है। 

टॉप 9 IITs में कंप्यूटर साइंस की AIR कट-ऑफ 1015

इस साल टॉप 9 IITs में कंप्यूटर साइंस की AIR कट-ऑफ 1015 रही है। जिसमें सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ब्रांच भी IIT बॉम्बे की कंप्यूटर साइंस रही है जहां ओपन (जेंडर न्यूट्रल) सीटें अंडर टॉप 66 रैंक आने वाले स्टूडेंट्स द्वारा भर दी गईं। दूसरे नंबर पर IIT दिल्ली रहा है जिसमें टॉप 125 रैंक तक के स्टूडेंट्स ने कंप्यूटर साइंस में एडमिशन लिया है। जिससे यह साबित होता है कि दोनों ही इंस्टीट्यूट्स में कंप्यूटर साइंस ब्रांच स्टूडेंट्स की पहली पंसद बनी हुई है। इसके अलावा IIT मद्रास, कानपुर खड़पुर रुड़की गुवाहाटी, BHU और हैदराबाद जैसे अन्य इंस्टीट्यूट्स में भी CSE ब्रांच की कट ऑफ काफी हाई रही है जो टॉप रैंकर्स की इन ब्रांचों में गहरी रुचि दर्शाता है।

सभी 23 IITs में ओपन से लास्ट एडमिशन 6384 रैंक पर

इसके बाद IIT दिल्ली में AIR 125 तक, और IIT मद्रास में AIR 171 तक छात्रों ने प्रवेश लिया। अन्य प्रमुख IITs में कंप्यूटर साइंस ब्रांच की क्लोजिंग रैंक इस प्रकार रही:

IIT कानपुर – AIR 270

IIT खड़गपुर – AIR 450

IIT रुड़की – AIR 535

IIT हैदराबाद – AIR 667

IIT गुवाहाटी – AIR 699

IIT (BHU) वाराणसी – AIR 1350

इसके अलावा, यदि सभी 23 IITs की बात की जाए, तो कंप्यूटर साइंस ब्रांच में ओपन से जेंडर न्यूट्रल पूल में लास्ट एडमिशन 6384 रैंक पर हुआ। इन डेटा से साबित होता है कि कंप्यूटर साइंस की मांग छात्रों के बीच सबसे अधिक बनी हुई है और हर साल की तरह इस बार भी टॉप रैंकर्स की पहली चॉइस यह ब्रांच बन रही है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top