JoSAA काउंसलिंग 2025 के दूसरे राउंड का आज होगा सीट एलोकेशन।

देशभर के टॉप इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट्स में ग्रेजुएशन लेवल पर एडमिशन के लिए जॉइंट सीट एलोकेशन ऑथोरिटी (JoSAA) 2025 की काउंसलिंग चल रही है। पहले  राउंड की सीट एलोकेशन के बाद आज यानी बुधवार, 25 जून 2025 को शाम 5:00 बजे  दूसरे राउंड की सीट एलोकेशन का रिजल्ट जारी किया जाएगा। जिसे सभी कैंडिडेट्स JoSAA की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 

पहले राउंड की सीट एलोकेशन में स्टूडेंट्स की टॉप चॉइस में IIT बॉम्बे की CSE ब्रांच रही। बता दें कि पहले राउंड की सीट एलोकेशन की ऑनलाइन रिपोर्टिंग के लिए लास्ट डेट को एक्सटेंड किया गया था। JoSAA के शुरआती शेड्यूल के अनुसार पहले राउंड की सीट एलोकेशन को 14 जून 2025 को जारी किया गया था और एक रिपोर्टिंग का टाइम 18 जून को निर्धारित किया गया था। लेकिन बाद में इसे लेकर एक्सटेंट कर 22 जून को किया गया था। जिसके चलते दूसरे राउंड के लिए सीट एलोकेशन को 21 जून की बजाय आज 25 जून को किया जाएगा। 

सीट एलोकेशन के बाद में क्या करना होगा?

अगर आपको पहले राउंड की सीट एलोकेशन के रिजल्ट में सीट अलॉट हुई थी लेकिन आपने ऑनलाइन विलिंगनेस में फ्लॉट के ऑप्शन को चुना था और साथ में आवश्यक सीट स्वीकृति फीस (Seat  Acceptance Fee) जमा कराई थी तो आपको फिर से फ्रीज़, फ्लॉट, स्लाइड और एक withdraw, इन चारों ऑप्शन में से एक चुनना होगा। अगर आप फ्लॉट, स्लाइड ऑप्शन को चुनते हैं तो आपको तीसरे राउंड के रिजल्ट का इंतजार करना होगा। 

वहीं दूसरी अगर आपको रैकिंग के हिसाब से पहली बार फिर किसी कॉलेज में सीट अलॉट हुई है तो आपको सबसे आवश्यक सीट स्वीकृति फीस (Seat Acceptance Fee)जोकि SC/ST/ PwD कैंडिडेट्स के लिए 15 हजार व बाकी है कैटेगरी के 30 हजार रुपये के साथ अपनी विलिंगनेस ( Freeze, Float, Slide and Withdraw) दर्ज करानी होगी। अगर आप अलॉट हुई सीट से संतुष्ट हैं तो कैंडिडेट्स को निर्धारित डेडलाइन के अंदर एलोकेट हुए हैं कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा और एक अपने डाक्यूमेंट्स को वेरिफिकेशन करना होगा। दूसरे राउंड के लिए कैंडिडेट्स को लेकर 25 जून से 29 जून 2025 तक का समय दिया गया है। JoSAA काउंसलिंग 2025 के दूसरे राउंड का शेड्यूल नीचे दिया गया है। 

JoSAA 2025 Round 2 Dates

Particulars TimeDate
Seat allocation (Round 2)5:00 P.M.25 June 2025  
Online reporting: fee payment/documents /upload response by candidates to queries5:00 P.M.25-29 June 2025
Last date for fee payment (Round 2)5:00 P.M.29 June 2025

अगर आप ऑनलाइन विलिंगनेस (फ्रीज/फ्लॉट/स्लाइड/विड्रॉ) को समझना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए पॉइन्ट से समझ सकते हैं।

Freeze: इसका मलतब है कि आपको जो इंस्टीट्यूट या ब्रांच अलॉट हुई है उसको आप फाइनल कर रहे हैं। 

Float: फ्लॉट का मतलब है कि इससे बेहतर ऑप्शन मिलने पर इससे स्विच करना चाहते हो। 

Slide: जो इंस्टीट्यूट अलॉट हुआ है, उसी में चॉइस के हिसाब से बेहतर ब्रांच चाहते हैं।

Withdraw: अगर आप JoSAA 2025 काउंसलिंग के बाकी राउंड में हिस्सा नहीं लेना चाहते तो आप विड्रॉ ऑप्शन को चुन सकते हैं।

JoSAA 2025 की काउंसलिंग के लिए इस बार 6 राउंड निर्धारित किये गए हैं। काउंसलिंग में 23 IITs (Indian Institute Of Technology), 31 NITs( National Institute of Technology), IIEST शिबपुर, 26 IIITs व 40 GFTIs शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top