
हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) ने सिविल सर्विस एग्जामिनेशन 2024 के रिजल्ट कर दिए हैं। देश के कोने कोने से प्रेरणादायक कहानियां सामने आ रही हैं। इन्हीं कहानियों में से एक कहानी सीकर की रेखा सियाक की भी है। जिनकी शुरुआती शिक्षा Prince Eduhub के प्रांगण से शुरु हुई और अब वो भारतीय प्रशासनिक अधिकारी के रूप में देश सेवा में अपना अहम योगदान देने जा रही हैं। आइये जानते हैं कि रेखा सियाक की IAS बनने की कहानी, Prince Toppers Tale में।
UPSC के रिजल्ट के बाद Prince की मैनेजमेंट टीम को दिए इंटरव्यू में रेखा सियाक ने अपनी Success Story शेयर की। हम Toppers Tale के इस एपिसोड में जानेंगे कि रेखा सियाक ने कब IAS बनने की ठानी और पहले अटेम्प्ट में असफल होने के बाद कैसे उन्होंने खुद को संभाला? उन्होंने भविष्य के IAS एस्पिरेन्ट्स को क्या संदेश दिया?
शुरुआती शिक्षा Prince से की।
UPSC द्वारा घोषित सिविल सर्विस एग्जाम(CSE) 2024 रिजल्ट में 176वीं रैंक के साथ IAS बनने वाली रेखा सियाक मूलतः घाणा, लक्ष्मणगढ़ एवं हाल श्यामपुरा-पालवास रोड की निवासी हैं। रेखा के पिता मदनलाल सियाक भारतीय जीवन बीमा निगम(LIC) में अभिकर्ता(Agent)हैं जबकि माता रामावती देवी गृहिणी हैं। तीन भाई-बहिनों में रेखा सबसे छोटी हैं। रेखा ने कक्षा 3 से 12वीं तक की पढ़ाई प्रिंस स्कूल एवं पीसीपी सीकर से की है।
PCP-Prince से किया JEE क्रैक।
कक्षा 12वीं के साथ ही रेखा ने PCP-Prince से JEE की तैयारी की। जेईई में सफलता हासिल कर एमएनआईटी(Malaviya National Institute of Technology, Jaipur), जयपुर से बी.टेक(B.Tech) किया। इंजीनियरिंग के बाद रेखा ने ढ़ाई वर्ष तक बहुराष्ट्रीय कम्पनी(Multi-National Company) में नौकरी की, उसके पश्चात् सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू की। सिविल सर्विसेज 2023 में रेखा इंटरव्यू तक पहुंची एवं सिविल सर्विसेज 2024 में 176वीं रैंक के साथ आईएएस बनने का मुकाम हासिल किया है।
JEE के बाद कॉलेज में IAS बनने का सपना देखना शुरू किया।
इंटरव्यू में रेखा ने बताया कि PCP-Prince में तैयारी से JEE क्रैक कर MNIT जयपुर में एडमिशन लिया। कॉलेज के दौरान IAS बनने का सपना देखा। लेकिन कॉलेज के बाद 2.5 साल MNC में काम किया तो IAS बनने की ठानी। उन्होंने बताया कि जॉब छोड़कर घर पर ही IAS की तैयारी की और खुद को कमरे में बंद कर दिन-रात तैयारी की।
पहले अटेम्प्ट में असफल होने के बाद पेरेंट्स ने सपोर्ट किया।
रेखा ने बताया कि मैंने ऑनलाइन कोचिंग ली और ऑप्शनल में साइकोलॉजी को चुना। मैंने 2 साल को खुद को कमरे में बंद कर लिया। साल 2023 में जब पहला अटेम्प्ट दिया तो प्रिलिम्स, मैन्स और इंटरव्यू के बाद पेरेंट्स ने सपोर्ट किया। उन्होंने बताया कि वो रात को लेकर बजे सोकर सुबह 7बजे उठकर पढ़ती थीं और कभी दबाव में आकर पढ़ाई नहीं की। उन्होंने कहा कि किसी भी एग्जाम की तैयारी में 8-9 की नींद जरूर लें ताकि दिमाग पर बोझ न हो।
गैर जरूरी एक्टिविटी से खुद को बचाएं।
रेखा की माता ने इंटरव्यू में बताया कि इस सफलता के लिए रेखा ने पिछले दो वर्षों से नियमित घर पर ही तैयारी कर की। रेखा ने प्रतिदिन 8-10 घंटे पढ़ाई एवं 8 घंटे की नींद लेकर यह सफलता हासिल की है। किसी भी सोशल मीडिया पर वह सक्रिय नहीं रही है।
फैमिली को जरूर टाइम दें।
रेखा ने बताया कि कि उन्होंने सोशल मीडिया व बाहरी दुनिया से खुद को अलग कर लिया था और उस टाइम को परिवारजनों के बीच में बिताने से रिश्तों में लगाव बढ़ने के साथ ही इमोशनल इंटेलीजेंस भी बढ़ती है। अंत में रेखा सियाक ने Prince Eduhub की पूरी टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि किसी भी इंसान की बुनियाद उसकी शुरआती शिक्षा पर टिकी होती है। Prince School और PCP-Prince में उनकी बेसिक एजुकेशन अच्छे से हुई। जिसकी बदौलत आज वो IAS बन गई हैं।
Conclusion
Prince Eduhub की टॉपर्स की कहानियों में रेखा सियाक एक सितारे के तरह चमक रही हैं। रेखा ने Prince ही नहीं बल्कि सीकर का नाम रोशन किया है। उन्होंने लाखों के पैकेज को छोड़कर देशसेवा में योगदान देने के लिए प्रशासनिक अधिकारी बनने की राह चुनी है। Prince Eduhub, रेखा को उनके भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं देता है।