
देश की ग्रेजुएशन लेवल पर टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए होने वाले एग्जाम CUET UG 2025 के लिए NTA ने सेंटर सिटी( City Intimation Slip) जारी कर दी है। जिसे NTA की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
07 मई 2025 को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपने ऑफिशियल प्रेस नोट में आगामी CUET UG 2025 के एग्जाम को लेकर लाखों कैंडिडेट्स को राहत भरी जानकारी दी। NTA ने एडमिट कार्ड से पहले जारी होने वाले एग्जाम सेंटर सिटी स्लिप के बारे में नोटिस जारी किया।
NTA ने प्रेस नोट में बताया कि 3 मई 2025 से 03 जून 2025 तक देशभर में और देश से बाहर CUET UG 2025 के लिए एग्जाम सेंटर सिटी स्लिप जारी किया गया है। सभी कैंडिडेट्स NTA के इस ऑफिशियल वेबसाइट पर विजीट कर डाउनलोड कर सकते हैं।
Steps to Download The CUET UG 2025 Exam Centre City Slip
इसके लिए सभी कैंडिडेट्स को ऊपर दिए गए लिंक पर विजिट करना होगा।
आपको अपना एप्लिकेशन नंबर पासवर्ड और कैप्चे के साथ डालना होगा।
Submit के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आप एग्जाम सेंटर सिटी स्लिप को डाउनलोड कर सकते।
Is the Exam Center City Slip the Same as the Admit Card?
नही, NTA एग्जाम सेंटर सिटी स्लिप( Exam Centre City Slip) CUET UG 2025 के एडमिट कार्ड से अलग होता है। एग्जाम सेंटर सिटी स्लिप में कैंडिडेट्स को एग्जाम सिटी के बारे में जानकारी मिलती है। इसको जारी करना का उद्देश्य ये होता है कि कैंडिडेट्स एग्जाम से पहले ये जान जाएं कि उनका एग्जाम किस सिटी में होगा ताकि वे पहले से ही जरूरी अरेजमेंट्स कर सकें।
When Will Admit Cards be Released for CUET UG 2025?
NTA ने बताया कि CUET UG 2025 के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे। जिसमें कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर का सही पता, रिपोर्टिंग टाइम, एग्जाम टाइमिंग और जरूरी गाइडलाइंस दी जाती है। NTA ने ये भी साफ किया कि अधिक जानकारी के लिए सभी कैंडिडेट्स NTA की वेबसाइट पर विजिट करते रहें।