NEET UG सेंट्रल काउंसलिंग के दूसरे राउंड में किस रैंक तक मिली सीटें

NEET UG सेंट्रल काउंसलिंग के दूसरे राउंड में किस रैंक तक मिली सीटें

NEET UG 2025 रिजल्ट के आधार पर चल रही MCC  की काउंसलिंग में ऑल इंडिया 15 फीसदी कोटा काउंसलिंग के दूसरे राउंड का रिजल्ट जारी हो गया है। जिसमें जनरल कोटे को ऑल इंडिया 24949 रैंक तक की सीट अलॉट हुई है। वहीं बात करें दिल्ली AIIMS की तो ऑल इंडिया 48 रैंक तक ही जनरल कैटेगरी में सीट मिल पाई है। इसी तरह से बाकी AIIMS में ऑल इंडिया 5761 रैंक तक भी MBBS की सीट अलॉट हुई है। 

जिन कैंडिडेट्स को सीट अलॉट हुई है उनको 18 सितंबर से 25 सितंबर 2025 तक संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट कर करना होगा। कैरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट्स ने बताया कि जनरल कोटे से नागालैंड इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च पेरिफेरी कोहिमा में 24949 तक रैंक वाले स्टूडेंट्स को सीट अलॉट हुई है यानी जिन स्टूडेंट्स का स्कोर 529 है उन्हें भी सीट अलॉट हुई है। जबकि AIIMS मदुरई में 5761 रैंक पर भी सीट अलॉट हुई है।

डीम्ड यूनिवर्सिटी में ऑल इंडिया 837317 रैंक रही क्लोजिंग रैंक।

ऑल इंडिया कोटा में EWS को 28920 रैंक यानी 524 मार्क्स, OBS कैटेगरी में 25108 यानी 528 मार्क्स, एससी कैटेगरी में 132649 यानी 443 मार्क्स और एसटी कैटेगरी में 156601 यानी 429 मार्क्स पर भी सीट अलॉट हुई है। जबकि डीम्ड यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड कॉलेज में 821077 क्लोजिंग रैंक रही। वहीं राजस्थान में पहली बार ऑल इंडिया काउंसलिंग में शामिल हुए मेडिकल कॉलेजों की बात करें तो मेडीकल कॉलेज टोंक में जनरल कैटेगरी में 15204, जैसेलमेर में 14877 क्लोजिंग रैंक रही। इसी तरह ऑल इंडिया मेडीकल कोटे की 15 फीसदी की BDS सीटों में जनरल कैटेगरी में 47936 क्लोजिंग रैंक व डीम्ड डेंटल कॉलेज की क्लोजिंग रैंक 837317 रही। 

फ्री एग्जिट का ऑप्शन नहीं है।

जिन कैंडिडेट्स को सीट अलॉट हुई है उन्हें एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। MCC की जोइनिंग शेड्यूल के अनुसार कैंडिडेट्स को खुद एलॉटेड कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। इसके साथ ही कैंडिडेट्स को ओरिजनल डाक्यूमेंट्स के साथ साथ फीस भी जमा करनी होगी। MCC की दूसरे राउंड की काउंसलिंग में कैंडिडेट्स को फ्री एग्जिट का कोई ऑप्शन नही दिया गया है। 

असन्तुष्ट कैंडिडेट्स फ़ॉरफिटर ऑफ सिक्योरिटी डिपॉजिट का ऑप्शन। 

जिन कैंडिडेट्स को सीट अलॉट हुई है और वे अपने कॉलेज से संतुष्ट नहीं है वे एग्जिट विद फ़ॉरफिटर ऑफ सिक्योरिटी डिपॉजिट का ऑप्शन यूज कर सकते हैं। ऐसे में उनकी सिक्योरटी फीस जब्त की जाएगी। लेकिन ऐसे कैंडिडेट्स को थर्ड राउंड की काउंसलिंग में सिक्योरिटी जमा करनी होगी। 

तीसरे राउंड में शामिल होने के लिए एडमिशन ऑफिसर को बताना होगा। 

ऐसे कैंडिडेट्स जो अपनी सीट से संतुष्ट हैं वे एडमिशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। अगर वे थर्ड राउंड की काउंसलिंग में शामिल होना चाहते हैं उन्हें कॉलेज के एडमिशन ऑफिसर को सूचना देनी होगी, लेकिन उन्हें अपने सभी ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स व कॉलेज फीस डिपॉजिट करनी होगी।

MBBS कोर्स में ऑल इंडिया 15 फीसदी कोटे से इन रैंक वालों का होगा एडमिशन। 

  • Gen: 24959
  • EWS: 28920
  • OBC: 25108
  • SC: 132649
  • ST: 156601

Delhi AIIMS

  • Gen:48
  • EWS: 254
  • OBC: 207
  • SC: 644
  • ST:1405

Other AIIMS

  • GEN:5761
  • EWS: 7417
  • OBC: 6456
  • SC: 43997
  • ST: 63378

BHU( Banaras Hindu University)

  • GEN: 1606
  • EWS: 2284
  • OBC: 2260
  • SC: 15798
  • ST: 28782

Government Medical College, Tonk Closing Rank 

  • GEN: 15204
  • EWS: 16971
  • OBC: 15470
  • SC: 93550
  • ST: 96928

Government Medical College Jaiselmer Closing Rank 

  • GEN: 14877
  • EWS: 15346
  • OBC: 15215
  • SC: 93826

15% All India Dental College

  • GEN: 47936
  • EWS: 54132
  • OBC: 50293
  • SC: 176287
  • ST: 231324

“कुल मिलाकर, NEET UG 2025 की काउंसलिंग के दूसरे राउंड ने यह साफ कर दिया है कि ऑल इंडिया कोटे और स्टेट काउंसलिंग दोनों में किस रैंक तक सीटें अलॉट हुई हैं। अब अगली नज़र तीसरे राउंड की काउंसलिंग पर होगी, जहां बचे हुए स्टूडेंट्स को एडमिशन का मौका मिलेगा। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे MCC के दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ें और निर्धारित समय पर सभी डॉक्यूमेंट्स व फीस के साथ रिपोर्टिंग जरूर पूरी करें।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top