![](https://i0.wp.com/princeeduhubblog.com/wp-content/uploads/2025/02/Free-NEET-2023-Counselling-37.jpg?w=1200&ssl=1)
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के नोटिफिकेशन के बाद लाखों कैंडिडेट्स ने NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर NEET UG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। पिछले साल NEET UG 2024 पेपर लीक मामले के बाद NTA पर NEET UG के एग्जाम में बदलाव करने को लेकर काफी दबाव था। कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार NEET UG पेन पेपर मोड की बजाय ऑनलाइन होगा लेकिन NTA ने इस बार पेपर ऑफलाइन ही करवाने का फैसला लिया है। हालांकि इस बार NTA ने NEET UG 2025 के एग्जाम के लिए काफी बदलाव किए हैं, जिनको लेकर हम इस आर्टिकल में चर्चा करेंगे।
All Changes made by NTA
NEET UG 2025 का एग्जाम 4 मई को आयोजित होगा और रिजल्ट की घोषणा 14 जून को होगी। लेकिन NTA ने इस बार एग्जाम फॉर्मेट, सेक्शन B से लेकर फ़ोटो अपलोड जैसे काफी बदलाव किए हैं जिनको लेकर हम आगे बात करेंगे।
![](https://i0.wp.com/princeeduhubblog.com/wp-content/uploads/2025/02/Screenshot-149-1.png?w=1200&ssl=1)
- APAAR ID: NTA ने इस बार NEET UG 2025 के रजिस्ट्रेशन के लिए APAAR ID पर जोर दिया है। दरअसल, APAAR ID( Automated Permanent Academic Account Registry Identity) 12 डिजिट की यूनिक पहचान है। जिसके जरिये किसी भी कैंडिडेट के एकेडमिक रिकॉर्ड की जांच की जा सकती है। इसे पेपर की ट्रांसपेरेंसी और इंटिग्रिटी बनाये रखने के लिए जारी किया था हालांकि बाद में NTA ने बाद में इसे अनिवार्य नहीं माना है।
- Exam Format: NEET UG 2025 इस बार भी पेन पेपर मोड में होगा लेकिन NTA ने एग्जाम का फॉर्मेट चेंज किया है। अबकी बार 180 क्वेश्चन आएंगे और सभी क्वेश्चन अनिवार्य होंगे।
- Section B Removed: NTA ने COVID-19 के वक्त एग्जाम में दी गई छूट को हटा दिया है। NEET UG 2025 में 5 ऑप्शनल क्वेश्चन को हटा दिया गया है और 180 यानी 3 घंटे में पेपर अटेम्प्ट करना होगा जबकि पिछली बार 3 घंटे 20 मिनट का टाइम दिया गया था।
- Exam Centre: NEET UG 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन के दौरान कैंडिडेट्स को अपनी चॉइस के अनुसार 3 सेंटर का चयन करना होगा। चॉइस को सेंटर भरते समय कैंडिडेट्स अपने परमानेंट एड्रेस के राज्य में ही सेंटर सेलेक्ट कर सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप हरियाणा के निवासी हैं तो आपको अपने राज्य में ही अपनी चॉइस के सेंटर सिलेक्ट करने होंगे।
- Human Intervention In Tie Breaking Rule: NEET UG 2025 में टाई ब्रेकिंग रूल में ह्यूमन इंटरवेंशन को इस बार इंट्रोड्यूस किया गया है। यानी अगर किन्हीं दो कैंडिडेट्स के पेपर में समान नंबर आते हैं तो उनके बायोलॉजी, केमिस्ट्री, व फ़िजिक्स क्रमशः तीनों सब्जेक्ट में प्राप्त हुए मार्क्स के हिसाब से रैंक मिलती है अगर इनमें भी अगर समान मार्क्स हैं तो तीनों ही सब्जेक्ट्स में सही दिए गए जवाबों के हिसाब से रैंक निर्धारित की जाती है, पिछले सालों में इन दोनों ही नियमों के क्राइटेरिया में समानता मिलने पर कंप्यूटर से रेंडमली रैंक जारी किए जाते थे लेकिन NEET UG 2025 में NTA ने दोनों क्राइटेरिया में समानता मिलने जिसे a to g क्राइटेरिया कहा जाता है, पर एक एक्सपर्ट कमेटी की सलाह पर रैंक दी जाएगी।
![](https://i0.wp.com/princeeduhubblog.com/wp-content/uploads/2025/02/475999800_915001627503843_2402838724571031526_n.jpg?w=1200&ssl=1)
Conclusion
NEET UG 2025 के लिए कुल 1,08,000 सीट्स, जिनमें से करीब 56 हजार गवर्नमेंट कॉलेज और 52 हजार प्राइवेट कॉलेज की सीट्स हैं और कैंडिडेट्स की संख्या इस बार भी बढ़ने वाली है। ऐसे में प्रतिस्पर्धा बढ़ने वाली है। 7 मार्च तक NEET UG के रजिस्ट्रेशन जारी रहेंगे, अगर आप NEET एस्पिरेन्ट् हैं और अभी तक NEET UG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है जल्द ही अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर अपनी तैयारी को और मजबूत करें।