
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि IIT कानपुर ने JEE Advanced 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। सोमवार, 02 जून की सुबह JEE Advanced 2025 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हुआ। रिजल्ट के साथ साथ फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। सभी कैंडिडेट्स JEE Advanced 2025 की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के बाद अब सबकी नजर JoSAA की काउंसलिंग पर हैं। जिसकी शुरुआत आज यानी 03 जून से हो रही है।
JEE Advanced 2025 के रिजल्ट के साथ ही शिक्षा नगरी सीकर का नाम फिर से सुर्खियों में है। इसकी वजह है PCP-सीकर। JEE Advanced 2025 के रिजल्ट में फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए PCP ने सीकर ही नहीं पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया है। इस बार के रिजल्ट में PCP के 350 से अधिक स्टूडेंट्स ने JEE Advanced 2025 पास किया है। 6 स्टूडेंट्स ने ओवर ऑल टॉप 1500 AIR में जगह बनाई है। अब ये सभी स्टूडेंट्स IIT या अन्य देश के टॉप इंस्टीट्यूट्स से अपने आगे की राह तय करेंगे। आइये बात करते हैं JoSAA की काउंसलिंग के लिए क्या शेड्यूल तैयार किया गया है ताकि आपको काउंसलिंग में दिक़्क़तों का सामना न करना पड़े और आपका एडमिशन ड्रीम इंस्टीट्यूट में हो सके।
चॉइस फिलिंग के लिए 9 दिन।
JoSAA के शेड्यूल के मुताबिक जो कैंडिडेट्स पास हुए हैं वे 03 जून से 28 जुलाई तक चलने वाली काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। इस साल काउंसलिंग 06 राउंड्स में हो होगी। चॉइस फिलिंग के लिए सभी कैंडिडेट्स को 09 दिन का समय डियक गया है। कैंडिडेट्स 11 जून तक अपनी चॉइस लॉक कर सकते हैं। एक बार चॉइस लॉक करने के बाद इसे चेंज नहीं किया जा सकेगा।
Events | Dates |
Registration for JoSAA 2025 | 03-12 June 2025 |
Display of Mock Seat Allocation-1 Based on Choices Filled by Candidates | 09 June 2025 |
Display of Mock Seat Allocation-2 Based on Choices Filled by Candidates | 11 June 2025 |
Last date for choice filling | 12 June 2025 |
Reconciliation of Data, Verification, and validation of allocated seats | 13 June 2025 |
JoSAA 2025 Round 1 Dates
Seat allocation (Round 1) | 14 June 2025 |
Online reporting: fee payment/documents /upload response by candidates to queries | 14-18 June 2025 |
Last date for fee payment (Round 1) | 18 June 2025 |
JoSAA 2025 Round 2 Dates
Seat allocation (Round 2) | 21 June 2025 |
Online reporting: fee payment/documents /upload response by candidates to queries | 21-25 June 2025 |
Last date for fee payment (Round 2) | 25 June 2025 |
JoSAA 2025 Round 3 Dates
Seat allocation (Round 3) | 28 June 2025 |
Online reporting: fee payment/documents /upload response by candidates to queries | 28 June to 02 July 2025 |
Last date for fee payment (Round 3) | 02 July 2025 |
JoSAA 2025 Round 4 Dates
Seat allocation (Round 4) | 04 July 2025 |
Online reporting: fee payment/documents /upload response by candidates to queries | 04 July to 08 July 2025 |
Last date for fee payment (Round 4) | 08 July 2025 |
JoSAA 2025 Round 5 Dates
Seat allocation (Round 5) | 10 July 2025 |
Online reporting: fee payment/documents /upload response by candidates to queries | 10 July to 14 July 2025 |
Last date for fee payment (Round 5) | 14 July 2025 |
JoSAA 2025 Round 6 Dates
Seat allocation (Round 6) | 16 July 2025 |
Online reporting: fee payment/documents /upload response by candidates to queries | 16 July to 21 July 2025 |
Last date for fee payment (Round 6) | 21 July 2025 |
What is the Exam Pattern of JEE (Advanced) 2025?
JEE (Mains) में टॉप 2.5 लाख कैंडिडेट्स JEE Advanced के लिए अपीयर हो सकते हैं। JEE Main को जहां नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित कराया जाता है वहीं JEE Advanced को देश के टॉप 7 IITs में से कोई एक हर साल आयोजित करवाती है। ये टॉप संस्थान हैं, IIT खड़गपुर, IIT मद्रास, IIT कानपुर, IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली, IIT गुवाहाटी, IISc बेंगलुरु। JEE Advanced ऑनलाइन मोड में होता है। एग्जाम 2 शिफ्टों में होता है। पेपर 1 सुबह की शिफ्ट में होता है तो Paper 2 शाम की शिफ्ट में होता है। इस बार JEE Advanced 2025 में कुल 1,87,223 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया। जिसमें से 1,80,422 कैंडिडेट्स ने एग्जाम में हिस्सा लिया। जबकि इनमें से 54,378 कैंडिडेट्स ने क्वालीफाई किया है।