
देशभर की सेंट्रल यूनिवर्सिटीज व अन्य टॉप इंस्टीट्यूट्स में ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए होने वाले एंट्रेंस टेस्ट CUET UG 2025 का सफल आयोजन हो चुका है। अब लाखों स्टूडेंट्स रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन रिजल्ट से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) प्रोविजनल आंसर-की रिलीज करेगी। आइये इस शार्ट आर्टिकल में बात करते हैं कि कब NTA अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर CUET UG की आंसर-की जारी कर सकती है?
Expected Release Date for CUET Answer Key 2025
CUET UG 2025 का आयोजन मई 13 जून से 03 जून 2025 के बीच किया गया, हालांकि, अकॉउंटेन्सी/बुक कीपिंग (Accountancy/Book Keeping) के पेपर में यूनिट V और ऑप्शनल टू यूनिट V से पूछे गए सवालों को लेकर हुए विवाद के बाद 04 जून 2025 को अकॉउंटेन्सी का री-टेस्ट किया गया था। बता दें कि अभी CUET UG 2025 पर NTA की ओर से कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है। हालाँकि, जल्द ही CUET 2025 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की जा सकती है।
वहीं बात करें CUET Result 2025 की तो प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद NTA सभी कैंडिडेट्स की रिस्पॉन्स शीट जारी करती है और इसके बाद कैंडिडेट्स को आंसर-की पर ऑब्जेक्शन के लिए विंडो ओपन की जाती है। आंसर-की पर दर्ज वैलिड ऑब्जेक्शन का निपटारा करने के बाद NTA फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी कर देती है।
Events | Date (Expected) |
Official CUET Provisional Answer Key Release Date | Soon |
CUET Response Date | 3rd Week of June |
CUET Answer Key Objection Window 2025 | 3rd Week of June |
Release of CUET 2025 Final Answer Key | June 2025 |
CUET UG Result 2025 | Juen 2025 |

How to Download CUET UG Answer Key 2025?
हमेशा की तरह, CUET 2025 की आंसर-की को NTA द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट लिंक एक्टिवेट हो जाएगा; वहां से स्टूडेंट्स लॉग-इनकरके CUET 2025 के लिए आंसर-की को देख सकते हैं। CUET 2025 की आंसर-की जारी होने के बाद इसे डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फ़ॉलो किया जा सकता है।
Step1: सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट chet.nta.nic.in पर विजिट कीजिए।
Step 2: वेबसाइट के होमपेज पर न्यूज़ बुलेटिन पर Provisional Answer Key for CUET 2025 पर क्लिक कीजिए।
Step 3: इसके बाद CUET UG 2025 की लॉगिन डिटेल्स जैसे कि CUET एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड सबमिट कीजिए।
Step 4: डिटेल्स सबमिट करने के बाद कैंडिडेट को डैशबोर्ड नजर आएगा।
Step 5: जिस सब्जेक्ट से आपने एग्जाम दिया था उसे सिलेक्ट करें।
Step 6: प्रोविजनल आंसर-की को रेस्पॉन्स शीट से मैच कीजिये, इससे आप अपना अनुमानित स्कोर हासिल कर सकते हैं।