APPAR ID क्या है? NEET UG 2025 के फार्म क्या ये है जरूरी?

NTA (National Testing Agency) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर NEET UG 2025 को लेकर ऑफिशियल प्रेस नोट जारी कर दिया है। जिसके बाद NEET UG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन हो गई है। NEET UG 2025 के लिए तैयारी कर रहे सभी कैंडिडेट्स अब इसके लिए एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं। 

NTA के प्रेस नोट के अनुसार NEET UG के लिए रेजिस्ट्रेशन विंडो 7 फरवरी से लेकर 7 मार्च तक ओपन रहेगी। जबकि एग्जाम 4 मई को होगा। इस सब के बीच सबसे महत्वपूर्ण सवाल जो NEET UG एस्पिरेन्ट्स व उनके पैरेंट्स के मन में बना हुआ है कि APAAR ID क्या है? APAAR ID कैसे बनायें? और सबसे जरूरी क्या ये NEET UG के लिए अनिवार्य है? आइये इस आर्टिकल में हम आपके सभी सवालों का आसान भाषा मे जवाब देने की कोशिश करेंगे। 

What is APAAR ID?

APAAR ID (Automated Parmanent Academic Account Registry Identity), 12 डिजिट की यूनिक पहचान होती है। जिसके जरिये किसी भी कैंडिडेट का एकेडमिक रिकॉर्ड चेक किया जा सकता है। NTA ने NEET UG 2025 के फॉर्म में ट्रांसपेरेंसी और एग्जाम की इंटिग्रिटी बनाये रखने के लिए केंद्रीय उच्च शिक्षा विभाग, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के आदेशानुसार APAAR ID को लेकर नोटिस जारी किया था। 

Steps to Create ABC ID for Students 

1. Digilocker: ABC ID के लिए आपको केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के द्वारा संचालित Digilocker की ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in को विजीट करना होगा।

2. Sign In: वेबसाइट के होमपेज पर Sign in ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।

3. Aadhar Details: इसके बाद आपको अपना आधार नंबर व सिक्योरिटी पिन भरना होगा।

4. OTP Verification: जिस मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से आपका आधार नंबर लिंक है उसपर आपको OTP प्राप्त होगा। OTP को सबमिट करें।

5. ABC ID: Digilocker के होमपेज पर सर्च डाक्यूमेंट्स ऑप्शन में Academic Bank of Credits पर क्लिक करें।

6. ABC Card: आधार और अन्य डाक्यूमेंट्स को ABC ID सेअटैच करने के लिए अप्रूवल दें। 

7. ABC ID: अप्रूवल के बाद आपको 12 डिजिट की आईडी का ABC कार्ड  प्राप्त होगा।

8. Save and Print: कार्ड की PDF फ़ाइल को Save व Print कर लें। 

Is APAAR ID Mandatory For NEET UG 2025 Registration?

नहीं, 24 जनवरी को अपने एक ऑफिशियल प्रेस नोट में NTA ने APAAR ID को अनिवार्य नहीं माना था। हालांकि, NTA ने एग्जाम की डिग्निटी बनाए रखने के लिए इसके इम्पोर्टेंस पर जोर दिया था। लेकिन NTA ने प्रेस नोट में स्वीकारा कि NEET UG 2025 के लिए अनिवार्य नहीं है कैंडिडेट्स इसके बिना भी फॉर्म भर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top