JoSAA Cousnselling 2025 राउंड-1 रिपोर्टिंग डेट हुई एक्सटेंड। 

JEE (Adv.) 2025 के रिजल्ट के बाद देशभर के सभी इंजीनियरिंग संस्थाओं में एडमिशन के लिए जॉइंट सीट एलोकेशन ऑथोरिटी (JoSAA) 2025 की काउंसलिंग का दौर चल रहा है। काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए सीट एलोकेशन लिस्ट 14 जून 2025 को जारी हो चुकी है। पहले राउंड के लिए कैंडिडेट्स को ऑनलाइन रिपोर्टिंग, फीस जमा, डाक्यूमेंट्स अपलोड करने के लिए 18 जून लास्ट डेट निर्धारित की गई थी। जिसे अब JoSAA ने इसे बढ़ाकर 22 जून कर दिया है। 

JoSAA 2025 की काउंसलिंग के लिए इस बार 6 राउंड निर्धारित किये गए हैं। काउंसलिंग में 23 IITs (Indian Institute Of Technology), 31 NITs( National Institute of Technology), IIEST शिबपुर, 26 IIITs व 40 GFTIs शामिल हैं। JoSAA द्वारा पहले राउंड की सीट एलोकेशन के बाद रिपोर्टिंग की डेट एक्सटेंड करने से उन स्टूडेंट्स को फायदा होगा जो तय समय सीमा तक डाक्यूमेंट्स व अन्य प्रोसीजर पूरा नहीं कर पाए थे। ऐसे में उनके पास 2-3 दिन का समय मिल गया है। 

नया शेड्यूल हुआ जारी। 

JoSAA के पहले राउंड के लिए चॉइस विलिंगनेस-Freeze/Float/Slide, डॉक्यूमेंट अपलोड व फीस जमा करवाने की लास्ट डेट एक्सटेंड करने के बाद JoSAA ने नया शेड्यूल जारी किया है। जिसके अनुसार पहले जहां दूसरे राउंड के लिए सीट एलोकेशन लिस्ट 21 जून को जारी होनी थी। अब उसे भी एक्सटेंड कर 25 जून को जारी किया जाएगा। दूसरे राउंड के लिए रिपोर्टिंग की लास्ट डेट अब 29 जून की शाम 5:00 बजे निर्धारित की गई है। सभी कैंडिडेट्स JoSAA के नए शेड्यूल को ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर विजिट कर डाउनलोड कर सकते हैं। 

JoSAA 2025 Round 2 Dates

Particulars TimeDate
Seat allocation (Round 2)5:00 P.M.25 June 2025  
Online reporting: fee payment/documents /upload response by candidates to queries5:00 P.M.25-29 June 2025
Last date for fee payment (Round 2)5:00 P.M.29 June 2025

काउंसलिंग में चॉइस विलिंगनेस की  प्रक्रिया क्या है?

काउंसलिंग में सबसे महत्वपूर्ण प्रोसेस होती है चॉइस विलिंगनेस। इसी से तय करना होता है कि आपको इसी राउंड में एडमिशन लेने है या आप अन्य राउंड का हिस्सा बनना चाहते हो। ऐसे में हमें JoSAA काउंसलिंग में फ्रिज, फ्लॉट और स्लाइड के ऑप्शन को भी समझना होगा। 

Freeze: इसका मलतब है कि आपको जो इंस्टीट्यूट या ब्रांच अलॉट हुई है उसको आप फाइनल कर रहे हैं। 

Float: फ्लॉट का मतलब है कि इससे बेहतर ऑप्शन मिलने पर इससे स्विच करना चाहते हो। 

Slide: जो इंस्टीट्यूट अलॉट हुआ है, उसी में चॉइस के हिसाब से बेहतर ब्रांच चाहते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top