
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET (UG) 2025 के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। मंगलवार, 17 जून 2025 की रात को NTA ने ऑफिशियल नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है। सभी कैंडिडेट्स CUET की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट कर प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रोविजनल आंसर-की के साथ ही NTA ने आंसर की चैलेंज विंडो को भी ओपन कर दिया है। CUET UG की प्रोविजनल आंसर-की को 17 जून की रात 11:00 बजे से लेकर 20 जून 2025 की रात 11:00 बजे तक चैलेंज को सबमिट कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को प्रत्येक क्वेश्चन को चैलेंज करने के लिए ₹200 फीस जमा करनी होगी। कैंडिडेट्स ऑनलाइन मोड में क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग/UPI के माध्यम से भी फीस जमा करवा सकते हैं।
Procedure for Challenge of Provisional Answer Key(s)
प्रोविजनल आंसर-की को चैलेंज करने के लिए सभी कैंडिडेट्स को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
Step 1: सबसे पहले CUET 2025 की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट कीजिए।
Step 2: वेबसाइट के होमपेज पर Challenge Of Provisional Answer Key(s) पर क्लिक कीजिए।
Step 3: एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड के साथ साथ कैप्चा को सबमिट करें।
Step 4: View Question Paper पर क्लिक करें जार अपनी OMR को जांचने के लिए Marked/Recorded Response पर क्लीक करें। आपको Question ID के साथ सही जवाब और आपके द्वारा सबमिट किया गया जवाब दिखेगा।
Step 5: संतुष्ट न होने पर Option ID पर क्लीक करें।
चैलेंज किये गए क्वेश्चन के साथ सपोर्टिंग फ़ाइल अपलोड करें। ध्यान रखें कि फ़ाइल Pdf ही फॉर्म में हो।
Step 6: आप ऐसे एक से ज्यादा Question IDs को चैलेंज कर सकते हैं। अपने क्लेम को सबमिट करने के बाद आप चैलेंज फीस जमा करवा सकते हैं।
Step 7: प्रत्येक Question ID के लिए NTA द्वारा ₹200 निर्धारित किये गए हैं। फीस आप क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग/UPI के माध्यम से भी फीस जमा करवा सकते हैं।

What’s Next?
CUET UG 2025 के लिए चैलेंज विंडो बंद होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) चैलेंज किये गए क्वेश्चन को रिव्यू करेगी। इसके आधार पर CUET (UG) 2025 की फाइनल आंसर-की रिलीज की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जून महीने के आखिरी हफ्ते में NTA फाइनल आंसर-की रिलीज कर सकती है।