
JEE Advanced 2025 के रिजल्ट के बाद जॉइन सीट एलोकेशन ऑथोरिटी (JoSAA) 2025 की काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग के लिए आज यानी 12 जून 2025 की लास्ट डेट है। जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन या चॉइस लॉक नहीं की है उन्हें आज शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन के साथ अपनी चॉइस लॉक करनी होगी। चॉइस लॉक होने के बाद कैंडिडेट्स को अपनी परेफरेंस में किसी भी बदलाव की अनुमति नहीं होगी।
Events | Dates |
Registration for JoSAA 2025 | 03 -12 June 2025 |
Display of Mock Seat Allocation-1 Based on Choices Filled by Candidates | 09 June 2025 |
Display of Mock Seat Allocation-2 Based on Choices Filled by Candidates | 11 June 2025 |
Last date for choice filling | 12 June 2025 |
Reconciliation of Data, Verification, and validation of allocated seats | 13 June 2025 |
रिजल्ट के बाद JoSAA की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रोसेस 03 जून से ही शुरू हो गई है। चॉइस फिलिंग की लास्ट डेट से पहले JoSAA ने दो राउंड में कैंडिडेट्स को मॉक सीट एलोकेशन लिस्ट जारी की। पहले राउंड के लिए मॉक सीट एलोकेशन 09 को और दूसरे राउंड की मॉक लिस्ट 11 जून को जारी की गई थी। जिससे कैंडिडेट्स को अपने परेफरेंस के आधार पर एक संभावित सीट एलोकेशन समझ आ सके और वे अपनी चॉइस फिलिंग में अपने रैंक और परेफरेंस को समझ कर बदलाव कर सकें।

14 जून को पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट होगी जारी।
आज चॉइस फिलिंग के डेडलाइन के बाद, जिन कैंडिडेट्स ने JoSAA 2025 की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिल की, उनको अपने रैंक और परेफरेंस के आधार पर सीट अलॉट की जाएगी। JoSAA 2025 की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट 14 जून 2025 को जारी होगी। पहली लिस्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड व अन्य जानकारी के मदद से JoSAA की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर कॉलेज व अलॉट हुई सीट के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
JoSAA 2025 Round 1 Dates
Seat allocation (Round 1) | 14 June 2025 |
Online reporting: fee payment/documents /upload response by candidates to queries | 14-18 June 2025 |
Last date for fee payment (Round 1) | 18 June 2025 |
दो स्टूडेंट को एक ही रैंक मिलने पर बढ़ाई जाएगी सीट।
IITs व NITs में सीट एलोकेशन JEE Mains व JEE Advanced 2025 की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। लेकिन अगर किन्हीं स्टूडेंट्स की रैंक एक जैसी हो तो क्या होगा? इसका ऑप्शन ये है कि अगर किसी भी ब्रांच में सिर्फ एक सीट बची हो और एक ही रैंक पर कई स्टूडेंट्स हैं तो उनकी पसंदीदा ब्रांच में अतिरिक्त सीट जोड़ी जाएगी। खास बात ये है कि इन अतिरिक्त सीटों कोजोड़ने से SC/ST, OBC या अन्य किसी कैटेगरी की सीटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।