JEE (Advanced) 2025 का रिजल्ट हुआ जारी।

JEE Advanced 2025 एग्जाम का लाखों कैंडिडेट्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस इंतजार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर ने सोमवार, 02 जून को खत्म कर दिया है। सोमवार की सुबह IIT कानपुर ने JEE Adavnaced 2025 के रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। जिसे सभी कैंडिडेट्स JEE Adavmced 2025 की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर विजिट कर चेक कर सकते हैं। 

IIT JEE Advanced 2025 का एग्जाम रविवार, 18 मई 2025 को दो शिफ्टों में हुआ था। दोनों ही शिफ्ट CBT( Computer Based Test) मोड में होती हैं,  पेपर 1 के लिए पहली शिफ्ट जहां सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक हुई वहीं पेपर 2 के लिए दूसरी शिफ्ट, दोपहर के 2:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित हुई थी। इस साल JEE Advanced के लिए 1 लाख 87 हजार 223 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। 

How to Check the JEE Advanced 2025 Result?

  • सभी कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिये अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 
  • सबसे पहले JEE Advanced 2025 की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर विजिट कीजिये। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर JEE (Advanced) 2025 Results are Available: लिंक पर  क्लिक कीजिए। 
  • इसके बाद आपको अपनी सभी डिटल्स, जैसे कि रोल नंबर, DOB (Date of Birth) व मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करनी होगी। 
  • इन सभी जानकारियों को भरने के बाद आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

What Next?

सभी क्वालीफाई करने वाले कैंडिडेट्स 03 जून 2025 से JoSAA (Joint Seat Allocation Authority) के लिए रजिस्ट्रेशन/चॉइस फिलिंग शुरू कर सकते हैं। इसके बाद पहली मॉक सीट एलोकेशन 09 जून को होगी, दूसरी 11 जून व रजिस्ट्रेशन/चॉइस फिलिंग लास्ट डेट 12 जून को निर्धारित की गई है। इस बार सभी IITs के लिए काउंसलिंग 6 राउंड में होगी, पहला राउंड 14 जून से शुरू होगा 16 जुलाई को छठे यानी आखिरी राउंड की काउंसलिंग होगी। वहीं NIT के लिए काउंसलिंग की बात करें तो 16 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक होगी। बता दें कि एक बार चॉइस को लॉक करने के बाद चेंज का ऑप्शन नहीं मिलेगा। 

More than 59,000 seats in 128 Institutions

JoSAA के डेटा के अनुसार इस IIT JEE Advanced 2025 के लिए 128 संस्थाओं में कुल 59 हजार 917 सीटों के लिए काउंसलिंग होगी।

Institutes No. of Institues Total Seats
IIT2317,740
NIT3224,229
IIIT268,546
GFTIS479,402
Total12859,917

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top