IIT कानपुर ने JEE Advanced 2025 के लिए एडमिट कार्ड किए जारी। 

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर (IIT Kanpur) ने JEE Advanced के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।  सोमवार, 12 मई 2025 को IIT कानपुर ने लाखों JEE एस्पिरेन्ट्स 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर राहत की सांस दी है। जिन कैंडिडेट्स ने JEE Mains 2025 के पहले या दूसरे सेशन को क्लियर किया है वे JEE Advanced के लिए IIT कानपुर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Advanced 2025 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड विंडो 18 मई, 2025 की दोपहर 2:30 बजे तक ओपन रहेगी। सभी कैंडिडेट्स हैवी ट्रैफिक से बचने के लिए तुरंत अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। इसके अलावा नीचे दिए गए लिंक से आप सीधे JEE Advanced 2025 की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Advanced 2025 Schedule 

Particular Details
Admit Card 12 May 2025 
Scribe Selection for PwD Candidates17 May 2025
Day of Examination 18 May 2025
Shifts of ExaminationThe exam will be held in Two ShiftsPaper One: 9:00 A.M. to 12:00 P.M.Second Paper: 2:30 to 5:30 P.M. 
Admit Card Window18 May 2025 till 2:30 P.M.
Response Sheet22 May 2025 at 5:00 P.M.
Provisional Answer Key26 May 2025 at 10:00 A.M.
Feedback Window 27 May 2025 till 5:00 P.M.
Final Result 02 June at 10:00 A.M.

बता दें कि JEE Advanced 2025 के लिए एग्जाम 18 मई को 2 शिफ्टों में होगा। पहला पेपर 18 मई की सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 व दूसरा पेपर दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम के 5:30 बजे तक होगा। जबकि रिजल्ट 02 जून को जारी कर दिया जाएगा।

How to Download JEE Advanced Admit Cards 2025?

हमेशा की तरह इस बार भी करीब 2.5 लाख JEE Advanced के लिए क्वालीफाइ होंगे। अगर आप JEE Advanced के लिए क्वालीफाइ कैंडिडेट्स में से हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिये अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Step 1: सबसे पहले आपको JEE Advanced 2025 की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजीट करना होगा।

Step 2: वेबसाइट के होमपेज पर आपको न्यूज़ सेक्शन में टॉप न्यूज में JEE Advanced 2025 Admit Cards मे पहले लिंक पर क्लिक करना होगा।

Step 3: जिसके बाद आप एक नए पेज पर होंगे, जहां आपको Credentials में अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि व मोबाइल नंबर डालना होगा।

Step 4: इसके बाद आपको अपना एडमिट कार्ड मिल जाएगा, एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट जरूर लें।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top