
जैसा कि हम सब सभी जानते हैं कि लोक सेवा संघ आयोग द्वारा आयोजित NDA व NA 2025 के पहले चरण की लिखित परीक्षा आयोजित हो चुकी है। जिसमें 13 अप्रैल 2025 को हजारों कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया।
इस बार NDA व NA(1) 2025 के लिए UPSC ने कुल 406 सीटों के लिए परीक्षा आयोजित कराई है। जिसमें 370 सीट नेशनल डिफेंस एकेडमी व 36 सीट नेवल एकेडमी की शामिल हैं। आइये इस आर्टिकल में हम जानते हैं कि इस बार NDA व NA 2025 के पहले चरण की परीक्षा का लेवल कैसा था? और सबसे जरूरी इस बार की परीक्षा की आंसर-की, जिसे Prince Defence Academy की टीम ने बड़ी मेहनत से तैयार किया है।
Detailed Analysis of UPSC NDA & NA (1) 2025
भारतीय सशत्र बलों में ऑफिसर्स की भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा, जिसका पहला चरण संघ लोक सेवा आयोग द्वारा लिखित परीक्षा के रूप में होता है। परीक्षा के दो भाग होते हैं एक भाग मैथेमेटिक्स जबकि दूसरा भाग GAT यानी जनरल एबिलिटी टेस्ट। मैथ्स के पेपर में जहां 300 मार्क्स के लिए 120 सवाल पूछे जाते हैं, जिसके लिए 2.5 घंटे का समय दिया जाता है। जबकि दूसरे पेपर यानी GAT के लिए भी 2.5 घंटे का समय दिया जाता है, लेकिन इसमें 600 मार्क्स के लिए 150 सवाल होते हैं।
UPSC NDA व NA 2025 के पहले सेशन की परीक्षा 13 अप्रैल को दो शिफ्टों में हुई। पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर के 12:30 बजे तक व दूसरी शिफ्ट दोपहर के 2 बजे से लेकर शाम के 4 बजकर 30 मिनट तक कम्पलीट हुई। परीक्षा के बाद एग्जाम सेंटरों पर जब Prince NDA Academy की डिजिटल टीम ने जब कैंडिडेट्स से परीक्षा के बारे में बात की तो पाया कि मैथेमेटिक्स सेक्शन से पूछे गए सवालों का स्तर मॉडरेट था। वहीं GAT का स्तर मॉडरेट से डिफिकल्ट था। नीचे दिए वीडियो से आप डिटेल्स में परीक्षा के हर एक सवाल का जवाब जान सकते हैं जिसके लिए Prince NDA एकेडमी की फ़ैकल्टी ने कड़ी मेहनत की है।
UPSC NDA व NA 2025 Session-1
Paper | Difficulty Level |
Mathematics | Moderate |
General Ability Test | Moderate to Difficult |
Answer Key for UPSC NDA व NA 2025 Session 1
Prince NDA Academy की फ़ैकल्टी टीम ने UPSC NDA व NA 2025 के पहले सेशन के दोनों ही पेपरों के सभी कॉड की आंसर की तैयार की है। जिसके आधार पर अपने स्कोरकार्ड का आंकलन कर सकते हैं।
Answer Key for Maths Code-A

Answer Key for Maths Code-B

Answer Key for Maths Code-C

Answer Key for Maths Code-D

Answer Key of All Code for GAT
GAT के सभी कोड्स की आंसर की ऊपर दी गयी PFD में।