
राजस्थान शिक्षा बोर्ड(RBSE) हर साल 10th और 12th के स्टूडेंट्स को मोटिवेट करने के लिए एक प्रतियोगिता स्टेट टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन(STSE) का आयोजन करता है। इस कॉम्पेटिशन एग्जाम के लिए राजस्थान के सभी प्राइवेट, सरकारी व राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मॉडल स्कूल के स्टूडेंट्स एप्लिकेशन फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन इस कॉम्पेटिशन में सिर्फ क्लास 10th और 12th के पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स ही अप्लाई कर सकते हैं।
स्टेट टैलेंट सर्च एग्जाम(STSE) साल में एक बार होता है, जिसे बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, अजमेर द्वारा टैलेंटेड स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए मोटिवेट करने के लिए आयोजित करवाया जाता है। राजस्थान स्टेट टैलेंट सर्च एग्जाम के लिए आवेदन ऑनलाइन होता है जबकि पेपर का मीडियम हिंदी और इंग्लिश दोनों रहता है। वहीं बात करें फीस की तो सामान्य वर्ग या अनारक्षित वर्ग के लिए ₹300 हैं जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति व जनजाति के स्टूडेंट्स के लिए ₹175 फीस है।
What is the Eligibility Criteria for STSE?
- जो स्टूडेंट्स 10th और 12th क्लास में हैं और पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं।
- अगर कोई कैंडिडेट 10th क्लास में है तो 9th क्लास कम से कम 50 फीसदी मार्क्स के साथ पास होना अनिवार्य है और अगर 12th में है तो क्लास 11th में 50 फ़ीसदी मार्क्स अनिवार्य हैं।
- राजस्थान स्टेट टैलेंट सर्च एग्जामSTSE) के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
Particular | Details |
---|---|
Full Exam Name | State Talent Search Examination |
Short Exam Name | STSE |
Conducting Body | Board of Secondary Education, Ajmer(Raj.) |
Frequency of Exam | Once a Year |
Language of Exam | English and Hindi |
Mode of Application | Online |
Official Website | https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ |
Application Fee | Gen. Rs 300/- With Late Fee Rs. 350/- OBC/SC/ST: Rs. 175/-With Late Fee Rs. 225/- |
Examination Mode | Offline(Pen Paper Exam) |
Duration of Exam | Each part has a different time limit |
What is the Exam Pattern of STSE?
राजस्थान स्टेट टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन का आयोजन राजस्थान शिक्षा बोर्ड द्वारा हर साल नवंबर या दिसंबर में होता है हालांकि स्थिति के अनुसार यह बदल भी सकता है। एग्जाम ऑफ़लाइन मोड(Pen and Paper) में होता है। 12th क्लास के स्टूडेंट्स के विषयों के आधार पर पेपर का टाइम अलग अलग होता है। प्रत्येक सही क्वेश्चन के लिए एक मार्क मिलता है और पेपर में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। पेपर तीन पार्ट्स में बांटा जाता है। 50 फीसदी मार्क्स मेंटल एबिलिटी, 50 फीसदी लैंग्वेज कंपरेन्सिवे टेस्ट व 50 फीसदी मार्क्स स्कॉलस्टिक एप्टीट्यूड का होता है।
Exam Pattern of STSE
No. | Topic | Max Marks | NO. of Question | Time Limit |
1. | Mental Ability Test | 50 | 50 | 45 Min. |
2. | Language Comprehensive Test | 40 | 40 | 45 Min. |
3. | Scholastic Aptitude Test | 90 | 90 | 90 Min. |
Exam Pattern of Class 10th
Sr. NO. | Subjects | No. of Questions |
1. | Chemistry | 25 |
2. | Physics | 25 |
3. | Mathematics | 20 |
4. | Biology | 20 |
Exam Pattern of Class 12th(Commerce)
Sr. NO. | Subjects | No. of Questions |
1. | Economics | 30 |
2. | Business | 30 |
3. | Accountancy | 30 |
4. | Mathematics | 30 |
Exam Pattern of Class 12th(Arts)
Sr No. | Subjects | No. of Questions |
1. | Geography | 23 |
2. | Political Science | 23 |
3. | History | 23 |
4. | Mathematics/Economics | 21 |
Exam Pattern of Class 12th(Science)
Sr No. | Subjects | No. of Questions |
1. | Physics | 30 |
2. | Chemistry | 30 |
3. | Biology/Mathematics | 30 |
How Much will the Lump Sum Amount be Given through STSE?
- प्रतियोगी एग्जाम में क्लास 10th और 12th के स्टेट लेवल के प्रथम 20 स्टूडेंट्स में से टॉप स्थान हासिल करने वाले स्टूडेंट को ₹4000 और बाकी के 19 स्टूडेंट्स को ₹2000 प्रोत्साहन के रूप में दिए जाएंगे।
- वे स्टूडेंट्स जिन्होंने 90 फीसदी मार्क्स से अधिक प्राप्त किये हैं, उन्हें स्कॉलरशिप सर्टिफिकेट और जिन स्टूडेंट्स में 80 फीसदी से अधिक मार्क्स हासिल किए हैं और 90 फीसदी से कम मार्क्स लिए हैं उन्हें विशेष योग्यता प्रमाण पत्र दिया जाता है।
- केवल राजस्थान माध्यमिक बोर्ड के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स को दोनों एग्जाम(10th व 12th) की योग्यता सूची में अलग-अलग टॉप 20 स्टूडेंट्स को प्रोत्साहन स्वरूप टॉप हासिल प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को ₹4 हजार व बाकी 19 स्टूडेंट्स को ₹2 हजार की राशि एक मुश्त माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान द्वारा दिए जाते हैं।
How much Scholarships will be Offered Through STSE?
राजस्थान स्टेट टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन में सेकंडरी लेवल और सीनियर सेकेंडरी लेवल के एग्जाम में 80 फीसदी या इससे अधिक मार्क्स लाने वाले स्टूडेंट्स में प्रथम 50-50 स्टूडेंट्स को ₹1250 प्रति माह दिया जाएगा। जबकि आगे ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के वाले स्टूडेंट्स को प्रति माह ₹2000 स्कॉलरशिप दी जाएगी। जिन स्टूडेंट्स का क्लास 10th में स्टेट टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन में स्कॉलरशिप के लिए चयन हो चुका है उन्हें दुबारा से फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है।
How to fill out the Application form For STSE?
राजस्थान स्टेट टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन का फॉर्म भरने के लिए कैंडिडेट को स्कूल में फोटो, पेरेंट्स के फोटो व नाम, पता व सभी अनिवार्य सर्टिफिकेट की हार्डकॉपी जमा करवानी होगी। एप्लीकेशन फॉर्म स्कूल के द्वारा ऑनलाइन ही भरा जा सकता है। स्कूल के द्वारा Login ID व Password से एप्लिकेशन फॉर्म भरे जा सकते हैं। फीस भी ऑनलाइन ही भरी जाएगी।
Duration Of State Talent Search Examination?
जैसा कि पहले भी बताया गया है कि एग्जाम 3 भागों में होगा। क्लास 12th के कैंडिडेट्स के लिए Mental Ability Test(MAT), Language Comprehensive Test(LCT), Scholastic Aptitude Test(SAT) का एग्जाम होगा। मेंटल एबिलिटी टेस्ट(MAT) सुबह 9:00बजे से लेकर 9:45 तक यानी 45 मिनट का होता है। इसके 15 मिनट बाद भाषा योग्यता टेस्ट(LCT) सुबह 10:15 से लेकर 11:00 बजे तक होता है, जबकि स्कॉलस्टिकएप्टीट्यूड टेस्ट(SAT), जोकि 11th में चयन की गई स्ट्रीम के हिसाब से होता है, उदाहरण के लिए अगर आपके पास साइंस स्ट्रीम है तो फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथमेटिक्स/बायोलॉजी का पेपर 11:30 से लेकर 1:00 बजे यानी 90 मिनट का होता है।
Prince Eduhub’s Record Selection In STSE 2024
बता दें कि राजस्थान के सीकर जिले में स्थित Prince Eduhub के स्टूडेंट्स ने साल 2024 के State Talent Search Examination में अपना परचम लहराया है। सभी बोर्ड के टॉप 20 में Prince Eduhub के 39 स्टूडेंट्स व राजस्थान बोर्ड के टॉप 20 स्टूडेंट्स में 31 स्टूडेंट्स ने टॉप किया। STSE 2024 के रिजल्ट में कुल 855 स्टूडेंट्स को क्वालीफाइड किया गया, जिसमें से Prince Eduhub के 239 स्टूडेंट्स ने क्वालीफाइ किया। पूरे राजस्थान में से 160 स्टूडेंट्स में से 70 स्टूडेंट्स Prince Eduhub से रहे जिन्हें एकमुश्त राशि से नवाजा गया। जोकि पूरे रिजल्ट का 43.75 फीसदी रहा। इसके साथ Prince Eduhub ने एक बार फिर से ये साबित कर दिया कि स्कूल एजुकेशन की दुनिया में Prince Eduhub टॉप पर है।