JEE पास किये बिना कैसे करें इंजीनियरिंग की पढ़ाई?

इंजीनियर बनने का सपना लिए हर साल करीब 10 लाख बच्चे JEE का एग्जाम देते हैं, ताकि IITs, NITs या GFTIs(Government Funded Technical Institutes) में पढ़ाई कर सकें। लेकिन इन लाखों बच्चों में से करीब 60 से 70 हजार बच्चों का ही IITs, NIITs या GIFTs में सेलेक्शन होता है। ऐसे में बाकी बच्चों का क्या? आइये हम आपको बताते हैं, 1 या 2 नहीं पूरे 10 टॉप ऐसे एंट्रेंस एग्जाम जिसे पास कर आप देशभर के सरकारी व प्राइवेट संस्थाओं में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकते हैं।

1. BITSAT (Birla Institute of Technology and Sciences Admission Test)

टॉप 10 एंट्रेंस एग्जाम में पहले नंबर पर है BITSAT यानि Birla Institute of Technology and Sciences Admission Test। हर करीब 2 लाख बच्चे BITSAT का एग्जाम देते हैं जिससे इंजीनियरिंग में JEE के बाद ये सबसे पॉपुलर एग्जाम है। BITS हर साल 2 बार एंट्रेंस एग्जाम लेता है। एग्जाम ऑनलाइन(Computer Based Exam), जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, इंग्लिश और लॉजिकल रीजनिंग( के प्रश्न पूछे जाते हैं। एग्जाम 390 मार्क्स का होता है और 3 घंटे का समय दिया जाता है। अगर आप भी BITS के पिलानी(राजस्थान), गोआ या हैदराबाद के कैंपस में एडमिशन लेना चाहते हैं तो इसका फॉर्म जरूर भरें।

TOP 10 EXAM ALTERNATE OF JEE

कैंडिडेट को 12वीं साइंस सब्जेक्ट(Physics, Chemistry, Mathematics) में मिनिमम 75 फीसदी मार्क्स से पास होना जरूरी है या प्रत्येक सब्जेक्ट में 60 फीसदी मार्क्स जरूरी हैं।

2. KEAM (Kerala Engineering Architecture And Medical)

इस एग्जाम को CEE(Commissioner Of Entrance Examination), केरल आयोजित करवाती है। इस एग्जाम के जरिये आप केरल में इंजीनियरिंग कर सकते हैं। KEAM(Kerala Engineering Architecture And Medical) साल में एक बार होता है। एग्जाम में 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, सभी ऑब्जेक्ट टाइप होते हैं और ये एग्जाम ऑनलाइन होता है। अगर आप केरल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं तो JEE के बाद ये अच्छा ऑप्शन है। 

कैंडिडेट को 12वीं साइंस सब्जेक्ट(Physics, Chemistry, Mathematics) में मिनिमम 45 फीसदी मार्क्स से पास होना जरूरी है।

COMEDK UGET(Consortium Of medical, Engineering and Dental colleges of Karnataka)

इसके बाद साल में एक बार आयोजित होने वाला COMEDK(Consortium Of medical, Engineering and Dental colleges of Karnataka), जिसके जरिये कर्नाटक राज्य केविभिन्न प्राइवेट कॉलेजेस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकते हैं। एग्जाम ऑनलाइन जिसमें ऑप्शन टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। वर्तमान में करीब 150 इंजीनियरिंग कॉलेज इस संघ से जुड़े हुए हैं जो हर साल 20 हजार के करीब बच्चों को एडमिशन देते हैं। 

कैंडिडेट का किसी स्टेट/सेंट्रल यूनिवर्सिटी से क्लास 12वीं साइंस(Physics, Chemistry, Mathematics) से पास होना अनिवार्य है। 

MHT CET(Maharashtra Common Entrance Exam)

JEE के बाद देश में टॉप इंजीनियरिंग एग्जाम में अगला नंबर MHET(Maharashtra Common Entrance Exam) है, जिसे महाराष्ट्र सरकार राज्य स्तर पर आयोजित करवाती है। इसके जरिये भी आप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के सकते हैं। यह एग्जाम भी बाकियों की तरह ऑनलाइन होता है। जिसमें फिजिक्स, कैमेस्ट्री और मैथ्स से सवाल पूछे जाते हैं। प्रत्येक सब्जेक्ट से 50 सवाल पूछे जाएंगे। MHT CET में MSBSHSE(Maharashtra State Board of Secondary and Senior Secondary Education) के पाठ्यक्रम से सवाल पूछे जाते हैं।

MHT CET के लिए क्लास 12वीं में 75 फीसदी मार्क्स के साथ पास होना जरूरी है।

TS EAMCET(Telangana Engineering, Architecture and Medical Common entrance Test)

तेलंगाना की जवाहर लाल नेहरू तकनीकी विश्विद्यालय द्द्वारा आयोजित TS EAMCET(Telangana Engineering, Architecture and Medical Common entrance Test) को पास कर आप इंजीनियरिंग में एडमिशन ले सकते हैं। इसमें करीब तेलांगना राज्य के 1000 से ज्यादा इंजीनियरिंग कॉलेज भाग लेते हैं। एग्जाम 3 घंटे का होगा, जिसमें 160 सवाल पूछे जाते हैं, मैथ्स से 80, फिजिक्स व केमिस्ट्री से 40-40 सवाल पूछे जाते हैं। इसमें भी देशभर से लाखों बच्चे एग्जाम देते हैं। 

इस एग्जाम के लिए कैंडिडेट का तेलंगाना राज्य शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त किसी भी स्कूल या संस्थान से क्लास 12वीं(Physics, Chemistry, Maths)पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आपका तेलंगाना या आंध्रप्रदेश का रिहायशी प्रमाण पत्र होना जरूरी है।

MANIPAL INSTITUTE OF TECHNOLOGY

MU OET (Manipal University Online Entrance Test)

मणिपाल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित MET(Manipal University Online Entrance Test) के जरिये भी आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकते हैं। इसके लिए आपका क्लास 12वीं(PCM) में 50 फीसदी मार्क्स के साथ पास होना अनिवार्य है। एंट्रेंस एग्जाम 2 घंटे का होगा जिसमें 60 ऑप्शन टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इस साल इसमें 50 हजार से बच्चे एग्जाम देते हैं। 

मणिपाल यूनिवर्सिटी के मैंगलोर, बैंगलोर, मलक्का(Malaysia) दुबई(United Arab Emirates) में कैंपस मौजूद हैं। बता दें कि मणिपाल यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई थोड़ी महंगी है।

WBJEE(West Bengal Joint Entrance Examination)

पश्चिम बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित WBJEE(West Bengal Joint Entrance Examination) साल में एक बार लिया जाता है। यह टेस्ट ऑफ़लाइन (155 MCQs) होता है, जोकि 200 मार्क्स का होता है। एग्जाम का मीडियम इंग्लिश व बंगाली में होगा। 

WBJEE के लिए कैंडिडेट को किसी भी स्कूल या संस्थान से क्लास 12वीं(Physics, Chemistry, Maths)पास होना अनिवार्य है। 

कैंडिडेट की 17 साल से ऊपर होनी जरूरी है और क्लास 12वीं में सामान्य श्रेणी से 45 फीसदी व आरक्षित वर्ग से 40 फ़ीसदी अनिवार्य है।

VITEEE(Vellore Institute of Technology Engineering Entrance Examination)

अगर आप JEE क्वालीफाइ नहीं कर पाए तो  Vellore Institute of Technology Engineering Entrance Examination, के जरिये आप इंजीनियरिंग के एडमिशन हासिल कर सकते हैं। VIT(Vellore Institute of Technology) देशभर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई B.tech के लिए फेमस है। इसका एंट्रेंस एग्जाम ऑनलाइन होता है, जिसमें 125 MCQs पूछे जाते हैं और 2 घंटे 30 मिनट का एग्जाम होता है। 125 सवालों को 4 भागों में बांटा जाता है, फिजिक्स(35 सवाल), केमेस्ट्री(35 सवाल), मैथ्स(40 सवाल), एप्टीट्यूड(10 सवाल) व इंग्लिश के 5 सवाल पूछे जाते हैं। इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती। 

SRMJEEE(SRM Joint Engineering Entrance Exam)

श्री रामास्वामी मेमोरियल ग्रुप द्वारा आयोजित SRMJEEE भी JEE का अच्छा विकल्प हो सकता है। ये ग्रुप सभी विषयों में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज करवाता है। SRMJEEE(SRM Joint Engineering Entrance Exam) ऑनलाइन मोड में हर साल दो बार आयोजित होता है। एग्जाम में 125 मार्क्स पूछे जाते हैं, प्रत्येक सवाल 1 मार्क्स का होता है। एग्जाम को 5 भागों में बांटा जाता है, फिजिक्स(35 सवाल), केमेस्ट्री(35 सवाल), मैथ्स(40 सवाल), एप्टीट्यूड(10 सवाल) व इंग्लिश के 5 सवाल पूछे जाते हैं। इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती। SRM ग्रुप के चेन्नई, गाजियाबाद, सोनीपत और आंध्रप्रदेश में कैंपस हैं। 

KCET(Karnataka Common Entrance Test)

कर्नाटक एग्जामिनेशन ऑथोरिटी द्वारा आयोजित KCET(Karnataka Common Entrance Test) एक ऑफ़लाइन एग्जाम है। जोकि साल में एक बार लिया जाता है। KCET में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स, प्रत्येक सब्जेक्ट से 60 सवाल पूछे जाते हैं। इसके लिए आपका क्लास 12वीं में 45 फीसदी(Gen Category) व 40 फीसदी मार्क्स से आरक्षित वर्ग के बच्चों के लिए से पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही इस टेस्ट के लिए आपका कर्नाटक का रिहायशी प्रमाण पत्र होना जरूरी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top